Saturday June 28, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

जंगल में मिला तेंदुए का शव, एक माह में ऐसी तीसरी घटना से सकते में वन विभाग

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-सोनभद्र जिले के कैमूर वन प्रभाग एक बार फिर एक तेंदुए की मौत हो गई। उसका शव सोमवार सुबह चिरहौली के जंगल में पड़ा मिला। तेंदुए की मौत कैसे हुई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। एक माह के अंदर जिले में तेंदुए के मौत की तीसरी घटना से वन विभाग सकते हैं। 

यूपी के सोनभद्र जिले के कैमूर वन प्रभाग एक बार फिर एक तेंदुए की मौत हो गई। उसका शव सोमवार सुबह चिरहौली के जंगल में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना के बाद वन विभाग अलर्ट हुआ और टीम जंगल पहुंची। टीम ने मौके से तेंदुआ का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। तेंदुए की मौत कैसे हुई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

एक माह के अंदर जिले में तेंदुए के मौत की तीसरी घटना से वन विभाग सकते हैं। आशंका जताई जा रही है कि साथी की मौत के बाद अन्य तेंदुआ भी आबादी क्षेत्र में आकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ दिन पहले भी म्योरपुर में एक तेंदुए को जाल में फंसाकर शिकारियों ने मार डाला था। अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि 15 फरवरी मारकुंडी घाटी में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक तेंदुए की मौत हो गई।

गणना में नहीं मिले तो फिर कहां से आ रहे तेंदुए

वन विभाग की ओर से प्रत्येक तीन वर्ष पर वन्य जीवों की गणना कराई जाती है। गत वर्ष अप्रैल-मई में गणना के दौरान वन विभाग की टीम को कैैमूर के जंगलों में कहीं भी तेंदुए की मौजूदगी के निशान नहीं मिले थे। इसी आधार पर विभाग ने कैमूर के जंगलों में तेंदुआ न होने का दावा किया था।

इसके कुछ माह बाद ही तेंदुए की मौत ने सबको सकते में डाल दिया है। कुछ दिन पहले भी म्योरपुर में एक तेंदुए को जाल में फंसाकर शिकारियों ने मार डाला था। तब भी वन विभाग ने जिले में तेंदुआ न होने की बात कही थी। 

नदी में अवैध खनन से हो रही तेंदुए की मौत

कैमूर वन्य जीव अभ्यारण्य में तेंदुए की मौत के लिए पीयूसीएल के प्रदेश सचिव विकास शाक्य एडवोकेट ने अवैध खनन को कारण बताया है। कहा कि अवैध खनन और सेंचुरी के बेहद करीब बफर जोन में भारी ट्रकों की आवाजाही से लगातार वन्य जीव प्रभावित हो रहे हैं।  उन्होंने कहा कि पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से सोनभद्र में सेंचुरी एरिया के एक किमी दायरे को बफर जोर घोषित कर कई दिशा-निर्देश व मानक जारी किया है।

सोन नदी में शिल्पी से गुरदह 20 किलोमीटर व पटवध से कन्हौरा 14 किलोमीटर  कैमूर वन्य जीव विहार में है। बीच के 11 किलोमीटर नदी क्षेत्र में कई बालू खनन पट्टे स्वीकृत कर दिए गए हैं। मानक को ध्यान में रखा जाता तो सोन नदी में पानी पीने और जलक्रीड़ा के लिए जाने वाले वन्य जीव नदी में ट्रकों की लंबी कतारों व ध्वनि प्रदूषण से आहत होकर के बेसुध आबादी की ओर नहीं भागते। उन्होंने मामले की जांच कराकर पूर्व घोषित मानकों का पालन कराने की मांग की है।